राजनीती

सीएम त्रिवेंद्र सिंह के जन्मदिन और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गंगा पूजन


हरिद्वार, 20 दिसम्बर।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर उनकी स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए हरिद्वार के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डाॅ विशाल गर्ग के नेतृत्व में गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। डाॅ विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी में प्रदेश की जनता का विशेष ख्याल रखा। लेकिन जनता के लिए संघर्ष करते हुए कोरोना का संक्रमण उन्हें भी लग गया। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रदेश की जनता दुआ कर रही है।
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर हरिद्वार के भाजपा नेताओं ने अग्रसेन घाट पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दूरदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा से सरकार की योजनाएं प्रदेश की जनता तक पहुंच रही है। लेकिन दुर्भाग्य से वे कोरोना संक्रमित हो गए। डाॅ विशाल गर्ग के साथ अन्य नेताओं ने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे विश्व में जब अफरा तफरी का माहौल था और हर कोई दहशत में था तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे देश से प्रदेश के नौकरी पेशा वालों के लिए ट्रेन और बसों की व्यवस्था कराते हुए उन्हें सकुशल घर पहुंचाया। घर लाकर उन्हें निशुल्क राशन की व्यवस्था कराई। इसी के साथ चुनौतियों को झेलते हुए पूरे देश से आए लोगों को स्वरोजगार के लिए योजना शुरू कराई। आज उनके प्रयास से प्रदेश का युवा अपने घर पर रहकर स्वरोजगार कर रहा है और प्रदेश में रौनक लौटी है। शिक्षा की चुनौतियां को झेलते हुए आॅनलाइन शिक्षा की व्यवस्था कराई। इस दौरान विकास कार्य भी दोबारा से शुरू कराएं। सभी हाईवों का निर्माण शुरू हुआ। हरिद्वार में हाईवे का चैड़ीकरण का अधिकांश काम पूरा होने को है। इन सभी विकास कार्यों से जनता में उनका विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज जीरो टाॅलरेंस की सरकार चल रही है, जिसका उदाहरण पूरे देश में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कुंभ-2021 की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही है। इससे लगने लगा है कि कुंभ दिव्य और भव्य होगा। देश के करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। उन्होंने कुंभ-2021 के तहत किए जा रहे कार्यों को हरिद्वार की जनता के लिए बड़ा तोहफा बताया। सिद्धार्थ कौशिक, विक्रम सिंह नाचीज ने मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना जैसी बीमारी को मात देकर जल्द जनता के बीच होंगे। इस मौके पर विक्रम सिंह नाचीज, आदित्य बंसल, विश्वास सक्सेना, सचिन अरोड़ा, संस्कार, मुकेश चौरसिया, सुरेंद्र सिंह, वीर गुर्जर, अनुज गर्ग आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button