उत्तराखंडहरिद्वार

मौसम पर भारी पड़ी आस्था, दंडवत यात्रा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब

हरिद्वार, 30 अक्टूबर। तीर्थनगरी हरिद्वार में दो दिन से हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली। नया उदासीन अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं श्री मिश्री मठ के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 करौली शंकर महाराज के आवाह्न पर आयोजित भव्य दंडवत यात्रा में देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और साधकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। यही नहीं नेपाल व अन्य देशों से भी प्रवासी भारतीय श्रद्धालु बारिश और खराब मौसम के बीच उत्साहपूर्वक दंडवत यात्रा में शामिल हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्रद्धा और भक्ति के आगे मौसम भी बेबस हो गया है मौसम पर आस्था भारी पड़ती दिख रही है।

दंडवत यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान सनातन धर्म, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों का समर्पण देखने को मिला।

दंडवत यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था आज भी उतनी ही मजबूत है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया। यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म की परंपराओं, साधना, सेवा, त्याग और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। यही नहीं दंडवत यात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालु भक्तजन पूर्णता नियमों का पालन करते हुए व्यवस्थित रूप से दंडवत होकर यात्रा कर रहे हैं। साथ ही हजारों स्वयंसेवक यात्रा को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। यात्रा का एक छोर निरन्तर पंचायती नया अखाड़ा उदासीन कनखल से चल रहा है तो दूसरा छोर अपर रोड से होता हुआ हरकी पैड़ी की ओर प्रस्थान कर रहा है।

हरिद्वार की पावन धरती पर आयोजित इस भव्य दंडवत यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। संस्था के प्रबन्धक डॉ. उमेश सचान, अनिरूद्ध शर्मा के नेतृत्व में संस्था के स्वयंसेवक व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटे हैं।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button