हरिद्वारराजनीतीशिक्षा

Haridwar news भूपतवाला कॉलेज में एबीवीपी ने लहराया परचम, जीत के बाद झूमे छात्र-छात्राएं

सन्नी शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, परी उपाध्यक्ष और पारस कश्यप बने सचिव; एनएसयूआई के पैनल से दीक्षा जोशी और सागर ठाकुर ने दर्ज की जीत

हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल बन गया। एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों के जीत दर्ज करने पर समर्थक छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष पद पर सन्नी शर्मा ने 95 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने तन्नवी गुप्ता को पांच मतों के अंतर से हराया। तन्नवी गुप्ता को 90 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर परी 100 मत लेकर निर्वाचित हुईं, जबकि पायल को 84 मत मिले। सचिव पद पर पारस कश्यप ने 97 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

वहीं एनएसयूआई के पैनल से सह सचिव पद पर दीक्षा जोशी ने 97 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी एनएसयूआई के सागर ठाकुर 93 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर दिव्या पांडेय ने 95 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया।

oplus_4194304

मतदान के दौरान नारेबाजी से गरमाया था माहौल

Oplus_19005440

मतदान के दौरान कॉलेज के बाहर एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर बहस हो गई थी। मौके पर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं व पूर्व पार्षदों की ओर से भी नारेबाजी किए जाने से कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नारेबाजी कर रहे लोगों को मतदान स्थल से दूर किया। पुलिस की मौजूदगी में भी समर्थक छात्रों ने जिंदाबाद के नारे लगाए, लेकिन पुलिस की सतर्कता से मामला आगे नहीं बढ़ा।

Oplus_16908288

78.23 प्रतिशत हुआ मतदान

छात्रसंघ चुनाव में कुल 248 मतदाता थे, जिनमें से 194 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 78.23 रहा। मतगणना के दौरान विभिन्न पदों पर कुल 52 मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर सात अवैध और दो रिक्त, उपाध्यक्ष पद पर सात अवैध और तीन रिक्त, सचिव पद पर पांच अवैध और पांच रिक्त मत मिले। सह सचिव पद पर दो अवैध और चार रिक्त, कोषाध्यक्ष पद पर चार अवैध और 10 रिक्त तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तीन अवैध और 10 रिक्त मत पाए गए।

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने कॉलेज परिसर के बाहर जश्न मनाया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित रखते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button