कारोबार

श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल चुनाव: राजेंद्र बने अध्यक्ष 


हरिद्वार। 
श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के चुनाव में विजय हासिल करते हुए राजेंद्र जैन ने अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से कब्जा बनाने में सफलता हासिल कर ली। दूसरी बार अध्यक्ष बने राजेंद्र जैन का व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत कर विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई।
सोमवार को अपर रोड पर श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी विकास तांत्रिकवाल, धर्मपाल खिल्लान ने बताया कि चुनाव में 80 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष को चुना। जिसमें राजेंद्र जैन को 50 वोट प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी दिनेश साहू को 30 मत मिले। जिसके बाद अध्यक्ष पद पर राजेंद्र जैन की घोषणा कर दी गई। जबकि महामंत्री अतुल चौहान, कोषाध्यक्ष सागर सक्सैना को निर्विरोध पहले ही चुना जा चुका है। अध्यक्ष बनने के बाद राजेंद्र जैन का व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बाजार में विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया। इसके साथ ही जिला व शहर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अध्यक्ष को बधाई दी। स्वागत करने वालों प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, महामंत्री संजीव नैयर, शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, शहर महामंत्री राजीव पराशर, प्रदीप कालरा, महामंत्री संगठन राहुल शर्मा कांडपाल,
चिराग कीर्तिपाल, अमित चौहान, मनीष चौहान, संजय चौहान, विकास दादा, राजेश गौड़, राकेश शर्मा, भुवन वर्मा, विनीत यादव, नितिन चौहान, सुरेश चंद्र जोशी, रवि वर्मा, सौरव मिश्रा, सुनील त्यागी आदि शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button