उत्तराखंडहरिद्वार

Uttrakhand news आपदा से पीड़ित परिवारों ने चैक मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया

 

 

हरिद्वार। वार्ड नंबर 57 जगजीतपुर में अत्यधिक वर्षा के कारण हुए जनमानस को नुकसान के लिए विधायक आदेश चौहान के द्वारा आपदा प्रबंधक के 105 चैक का वितरण आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवार को किया गया। विधायक आदेश चौहान ने बताया गया कि भाजपा सरकार आपदा पीड़ित परिवार के साथ करने से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा के सांसद जीतकर देश में सरकार बनाएंगे और देश हित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। आपदा से पीड़ित परिवारों ने चैक मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की फिर से केंद्र में सरकार बनेगी। इस दौरान विपिन शर्मा, नागेंद्र राणा, संजय सिंह, सुबे सिंह, सुनील, सनी सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button