उत्तराखंडहरिद्वार

हरितालिका तीज महोत्सव में झूमी गौर्खाली समाज की महिलाएं


: हरिपुर कलां में धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज महोत्सव
हरिद्वार। गौर्खाली समुदाय की ओर से सामूहिक हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में महिलाओं और छोटे बच्चों ने पारंपरिक परिधान में नेपाली गीत संगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। श्रीराम जानकी नेपाली भाषी परिवार की ओर से हरिपुर कलां में हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा क‌ि नेपाली समुदाय की ओर से हर साल हरितालिका तीज धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें गौर्खाली महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। हरितालिका तीज विवाहित महिलाओं की ओर से मनाया जाने वाला विशेष पर्व है। इस दौरान ग्राम प्रधान जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, अनीता प्रधान आईडीपीएल
ऋषिकेश, लक्ष्मी गुरुंग रायवाला, मनीषा थापा रानी पोखरी, उमा शर्मा, अपर्णा रेग्मी, नीलम रोका, मधु थापा

पूर्णिमा आले, प्रिया बोरा, बिंदु आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button