पुरोला मामले में स्वामी दर्शन भारती को मिली जान से मारने की धमकी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने की कड़ी निंदा

हरिद्वार।
उत्तरकाशी के पुरोला में
महापंचायत का समर्थन कर रहे देवभूमि रक्षा आभियान संस्थापक और निरंजनी अखाड़े के महंत दर्शन भारती को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी अखाडा परिषद ने घोर निंदा की है। अखिल भारतीय अखाडा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि
महंत दर्शन भारती को जान से मारने धमकी मिली है और उनका सिर कलम करने वाले को पांच करोड़ रूपए का इनाम देने की घोषणा की गयी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद इसकी घोर निंदा करते है। उनकी मांग है कि जिसने भी यह पत्र लिखा है उसकी जांच होनी चाहिए और इस पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने धामी सरकार द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को साजिश का शिकार बनाने वाले राक्षसों को बाहर किया जाए।

उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग महापंचायत रोकने के लिए बयान बाजी करते है। देवभूमि के सन्तो के सिर कलम करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिहादी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन जागृत हिन्दू समाज अब डरने वाला नही है। स्वामी दर्शन भारती को मिली धमकी के बाद संत समाज भी काफी आक्रोशित नजर आ रहा है। किसी भी व्यक्ति को खुलेआम धमकी देना यह निंदनीय है इस तरह के जिहादी प्रवृत्ति के लोगों पर सरकार को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सन्त समाज हमेशा ही जिहादियों से युद्ध करता रहा है। जिहादियों ने जितने भी सर कलम किए उसके बावजूद भी संत समाज कभी झुका नहीं। महंत दर्शन भारती ने उत्तराखंड और सनातन संस्कृति बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए यह दोगली राजनीति करते हैं हमारा संत समाज एकजुट है हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है देव भूमि की रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा।