
हरिद्वार। कनखल निवासी वरिष्ठ समाज सेवी, व्यापारी कांग्रेसी नेता महेंद्र अरोड़ा उम्र 56 वर्ष के दुखद निधन से कनखल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें महेंद्र अरोड़ा पिछले कई महीनों से लंबी बीमारी से पीड़ित थे उनके दो बच्चे है जिनमे एक बेटा ऋषभ अरोड़ा उर्फ राम और एक बेटी है और एक छोटा भाई हरीश अरोड़ा है। महेंद्र अरोड़ा बड़े मिलनसार मृदुभाषी कुशल व्यवहारी थे।उनको कनखल श्मशान घाट में पुत्र ऋषभ अरोड़ा उर्फ राम ने मुखाग्नि दी। सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दुख जताकर दिवंगत महेंद्र अरोड़ा को श्रद्धांजलि दी और परिवार इस दुख की खड़ी को सहन करने की ईश्वर से कामना की।
दिवंगत महेंद्र अरोड़ा को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा डॉक्टर संजय पालीवाल,पुरषोत्तम शर्मा,डॉक्टर विशाल गर्ग, प्रदीप चौधरी,पार्षद सचिन अग्रवाल,पार्षद प्रशांत सैनी,पार्षद राधे कृष्ण, पार्षद शुभम मंडोला पार्षदसुरेश शर्मा ,करविंदर सैनी,डॉक्टर सुशील शर्मा,आकाश भाटी,रविंद्र सिंह,धर्मेंद्र भट्ट आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।