शिक्षा

काॅलेज की एन.सी.सी. कैडिट कु. शुभी कुर्ल है काॅलेज का गौरव: डाॅ. बत्रा

हरिद्वार ।  एस.एम.जे.एन.पी.जी. काॅलेज की बी.ए. पंचम सेमेस्टर की  छात्रा कु. शुभी कुर्ल पुत्री श्री भानू प्रताप कुर्ल को राष्ट्रीय कैडेट कोर की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर उत्कर्ष कार्य हेतु 31. यू.के. बी.एन. एन.सी.सी. हरिद्वार के कमान अधिकारी कर्नल यू.एस. त्रिवेदी द्वारा सम्मानित किया गया था। 

आज काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कु. शुभी कुर्ल को सम्मानित करते हुए  कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर संगठन का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ है, जो एन.सी.सी. के मूल्यों को प्रदर्शित करता है। जिसके पालन से यह युवाओं में चरित्र निर्माण करता है तथा अनुशासित और देशभक्त नागरिक के रूप में तैयार करता है। डाॅ. बत्रा ने कहा कि एन.सी.सी. राष्ट्र के प्रति अनुशासन, दृढ़ संकल्प और भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए एक बहुत मजबूत मंच है, जो देश के विकास की धारणा से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. युवाओं को भारतीय सेना में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। डाॅ. बत्रा ने कहा कि शीघ्र ही काॅलेज में एन.सी.सी. की इकाई स्थापित की जायेगी। उन्होंने बताया कि भल्ला काॅलेज में हमारे महाविद्यालय के 14 कैडेट हैं। मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक  ने कु. शुभी कुर्ल को अपनी शुभकामनायें  प्रेषित करते हुए कहा कि वर्तमान में लड़कियाँ प्रत्येक क्षेत्र में  अपना नेतृत्व प्रदान कर देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कु. शुभी कुर्ल को एन.सी.सी. के माध्यम से योग्यतापूर्ण कर भारतीय सेना में शामिल होने का आशीर्वाद भी दिया। 

  अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कु. शुभी कुर्ल को अपनी बधाई प्रस्तुत करते हुए कहा कि छात्रा कैडेट ने अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय को भी गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर संगठन ने देश की भलाई के लिए समर्पित तरीके से कार्य करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. जे.सी. आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, वैभव बत्रा, वेद प्रकाश चौहान, होशियार सिंह चौहान, श्रीमती हेमवंती, संजीत कुमार आदि ने एन.सी.सी. कैडेट को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button