विजय सुब्रह्मण्यम
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रुद्र शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। रुद्र शर्मा तीर्थ पुरोहित पंडित दिनेश शर्मा के पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल बन गया।
रुद्र शर्मा की इस सफलता पर उनके पिता पंडित दिनेश शर्मा और माता नेहा शर्मा ने मिठाई खिलाकर बेटे को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं बहन श्रेया शर्मा ने भी भाई की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
रुद्र शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। रुद्र ने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करना है। रुद्र की इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।



