राज्य

एमपी के सीएम से मिले शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल


हरिद्वार। अमरलाल शदाणी


शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर के पीठाधीश्वर संत डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनसे आशीर्वाद ग्रहण कर अग्रिम जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनसे राज्य के विकास को लेकर चर्चा भी की।


गुरुवार को शदाणी दरबार की तीर्थ के पीठाधीश्वर संत डॉ युधिष्ठिर लाल महाराज भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने उनका भव्य रुप से स्वागत किया। डॉ युधिष्ठिर लाल ने उन्हें कुंभ मेले में हरिद्वार स्थित शादाणी दरबार आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने देश और राज्य को लेकर भी पीठाधीश्वर संत डॉ युधिष्ठिर लाल से बातचीत की। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री देश को विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। संतों के आशीर्वाद से भाजपा सरकार कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button