अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

शिव कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर करें जलाभिषेक:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

हरिद्वार/राजीव कुमार 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे सरल है। महादेव शिव शिवलिंग का जलाभिषेक करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शिवलिंग पर जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। जलाभिषेक प्रसन्न होकर भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के दौरान श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को अनेक नामों से जाना जाता है। यदि उनके नामों का जप किया जाए तो उनकी हमेशा उनकी कृपा प्राप्त होती है। जिससे प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी को समान रूप से देखते हैं। भगवान शिव अपने सानिध्य में आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं। सावन भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। सावन में सभी को पूर्ण समर्पण भाव से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

कांवड़ सेवा शिविर में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज विभिन्न प्रकार के पुष्पों से भगवान शिव का श्रंग्रार कर आराधना पूजन करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ को खीर बहुत पसंद है। सावन में खीर का प्रसाद खाने से जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button