उत्तराखंडहरिद्वार

आर्य विरक्त (वानप्रस्थ संन्यास) आश्रम के प्रधान निर्वाचित हुए आचार्य डॉ रामकृष्ण शास्त्री



हरिद्वार

श्री मधुसूदन आर्य मीडिया प्रभारी ने बताया कि आर्य विरक्त (वानप्रस्थ संन्यास) आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार में दिनांक-21 अप्रैल 2024 को हुई आश्रम की वार्षिक साधारण सभा में वार्षिक चुनाव के अन्तर्गत विजयी नवनिर्वाचित प्रधान आचार्य डॉ० रामकृष्ण शास्त्री को कार्यकारिणी गठन हेतु साधारण सभा द्वारा सर्वसम्मति से दिये गये अधिकार के अन्तर्गत दि०-25-04-2024 को नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है, जो कि निम्नवत् है-

प्रधान आचार्य डॉ० रामकृष्ण शास्त्री ने आश्रम की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान मधुसूदन आर्य, उपप्रधान  हरिनारायण शर्मा, विजय अग्रवाल, कामेन्द्र सिंह, को बनाया तथा मन्त्री  लतिका गोयल रहेंगी और उप मन्त्री  योगेश कुमार कंसल, ब्र० जितेन्द्री आर्या रहेंगी एवं कोषाध्यक्ष अनिल प्रकाश अग्रवाल रहेंगे, पुस्तकालयाध्यक्षा- सीता आर्या को बनाया गया तथा अन्तरंग सदस्य रमेश चन्द गुप्ता,  श्रीनिवास आर्य, प्रभात गुप्ता, साधुराम शर्मा, परशराम राजपूत, राजेन्द्र सिंह दहिया, नीलिमा भगत, शशि वर्णी, ऊषा गुप्ता, आभा गर्ग, कृष्णा दहिया को बनाकर कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया तथा सभी पदाधिकारियों द्वारा सम्बन्धित चार्ज ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button