अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

देश में मोदी, उत्तराखंड में धामी आमजन के नायक: श्रीमहंत रविंद्र पुरी,देखे वीडियो

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेस्क्यू टीमों को दिया साधुवाद


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के वास्तविक देवदूत – श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार। उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेस्क्यू टीमों को साधुवाद दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का देवदूत भी बताया। उन्होंने टनल में फंसे श्रमिकों व उनके परिवारों को आशीर्वाद भी दिया।


श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल निर्देशन में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने लगातार संघर्ष करते हुए 41 श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकलने में सफलता हासिल की है। श्रमिक परिवारों के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड सहित पूरे भारत के लिए यह खुशी की बात है और गौरवान्वित करने वाला क्षण है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि बाबा बद्री-केदार, बौखनाथ देवता, मां गंगा और मां मनसा देवी की कृपा व आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। 17 दिन से रेस्क्यू अभियान में जुटी केंद्र और राज्य की टीमें बधाई की पात्र हैं।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार टनल में फंसे हुए मजदूरों का ध्यान रखा। समय रहते मजदूरों तक ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाई। देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टनल में फंसे श्रमिकों पर नजर बनाए रखे हुए थे और मुख्यमंत्री धामी ने भी मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड करते रहे। इसलिए उनके इस प्रयास के लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button