उत्तराखंडहरिद्वार

एकता भाईचारे का संदेशा देता है दीपावली: वैभव शर्मा



रामानंद इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया दीपावली मिलन समारोह

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में दीपावली मिलन समारोह आयोजन किया गया। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। कॉलेज के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


रामानंद इंस्टीट्यूट के निदेशक वैभव शर्मा ने सभी देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को मिलजुल कर दीपावली पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए। इस दिवाली पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों का प्रयोग करने से बचें और ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पतित पावनी मां गंगा स्वच्छता एवं बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर्व मनाना चाहिए। खुशियों का त्योहार दीपावली पर्व सभी के घर में सुख समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धा पूर्वक की गई महालक्ष्मी की आराधना सभी के जीवन में अपार खुशियां बरसाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button