अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

उत्साह और उमंग का पर्व है दीपावली: श्रीमहंत रविंद्रपुरी



चरण पादुका मंदिर परिसर में धूमधाम से मना दीपावली मिलन समारोह

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।


श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि दीपावली उल्लास और उमंग का पर्व है। यह त्योहार मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का संदेश देता है। कहा कि दीपावली में दीपों की चमक से अमावस्या की काली रात भी जगमगा उठती है। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ कथन को दीपावली का पर्व सार्थक करता है। उन्होंने देशवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपोत्सव पर मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करें। साथ ही छोटे दुकानदारों और अपने आस पास निर्धन व जरूरतमंदों की खुशियों का भी ख्याल रखें।


अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी निरंतर अभ्यास उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। शिक्षित समाज एवं मानव सेवा श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का प्रथम उद्देश्य है। कहा कि दीपावली का पर्व अंधेरा यानी अज्ञानता से उजाला अर्थात ज्ञान की तरफ जाने का संदेश देता है। एसएम जे एन पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने और वैभव बत्रा दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button