हरिद्वारउत्तराखंड

हरिद्वार में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

भाजपा नेता सुमित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

हरिद्वार।पूर्णिमा तिथि को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है। पूरे भारत में महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

भीमगोड़ा में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर हर वर्ष की धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा। भाजपा नेता सुमित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  शोभायात्रा का फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत।

भाजपा नेता सुमित चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के द्वारा ही हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्य रामायण की रचना की गई थी। वाल्मीकि द्वारा संस्कृत भाषा में लिखी गई रामायण को सबसे प्राचीन माना जाता है। संस्कृत भाषा के प्रथम महाकाव्य की रचना करने के कारण महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि भी कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशभर में कई जगह धार्मिक कार्यक्रम होते है,और झांकियां निकाली जाती हैं। मंदिरों में वाल्मीकि जी की पूजा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button