हरिद्वारउत्तराखंडव्यापारी

शांतिकुंज से पवन धाम तक शौचालय-पेयजल की मांग

दूधाधारी चौक पर राज्य मंत्री नितिन गौतम का हसमुख अखाड़ा ने किया स्वागत

 

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच सार्वजनिक सुविधाओं का अभाव अब परेशानी का कारण बनने लगा है। शांतिकुंज चौकी से पवन धाम तक न तो पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय हैं और न ही पेयजल की समुचित व्यवस्था। रविवार को दूधाधारी चौक पर हसमुख अखाड़ा के पदाधिकारियों ने श्री गंगा सभा अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नितिन गौतम का फूल मालाओं से स्वागत कर क्षेत्र की इस समस्या से अवगत कराया और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Oplus_16908288

अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद शांतिकुंज चौकी से पवन धाम तक सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में कम से कम दो सुलभ शौचालय और दो से तीन स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की।

राज्य मंत्री नितिन गौतम ने पदाधिकारियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

विनोद मिश्रा और भोमेश श्रीकुंज ने कहा कि क्षेत्र में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इस समस्या का जल्द समाधान जरूरी है।

दीपक उप्रेती और तुषार कपिल ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए।

इस दौरान सुन्नी राणा ,रवि प्रभारी आदि हसमुख अखाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button