उत्तराखंडहरिद्वार

रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने में शत-प्रतिशत सहयोग का दिया वचन

 

“नशा मुक्त जीवन हो सबकी प्राथमिकता”—इसी संदेश के साथ रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने किसी भी प्रकार के ड्रग्स व नशे का सेवन न करने की शपथ ली। साथ ही, युवाओं ने जनपद हरिद्वार में नशा करने और नशा बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों में पुलिस व प्रशासन को अपना शत-प्रतिशत सहयोग प्रदान करने का भी दृढ संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी जी महाराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा सेवन से हमारा युवा वर्ग तेजी से बर्बादी की तरफ जा रहा है और इसका दुष्प्रभाव पूरे समाज पर पड़ रहा है। आए दिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि नशे के कारण लोग आपराधिक व गलत कृत्यों में लिप्त हो रहे हैं। साथ ही युवाओं से सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए सख्त लहजे में संदेश दिया कि “नशे से दूरी ही समाज को खुशहाली, सफलता और विकास की ओर ले जाएगी।”

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ० मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, प्राचार्य सूरज राजपूत, प्राचार्या डॉ कुसुम लता, समस्त शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button