उत्तराखंडहरिद्वार

देश को विकसित बनाने में जुटे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी : करौली शंकर महाराज

मिश्री मठ में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर किया गया 76 किलो के लड्डूू का वितरण

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मानव सेवा दिवस के रूप में आयोजित कर किया सेवा प्रकल्पों का आयोजन

हरिद्वार, 17 सितम्बर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मिश्री मठ, हरिद्वार में 76 किलो के लड्डू का केक काटकर कर मिष्ठान वितरित किया गया।

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं नया अखाड़ा के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकसित बनाने में जुटे हुए हैं। 15 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में व 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में अनवरत 27 साल उन्होंने रात-दिन अथक परिश्रम कर राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश में सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात सनातन संस्कृति की पताका फहराने का कार्य राम मंदिर निर्माण के रूप में सम्पन्न हुआ वहीं देश को धारा 370 जैसे कानून से मुक्ति मिली।

करौली शंकर जी महाराज ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किये जा रहे हैं। सनातन धर्म के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसका प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण बिना किसी रक्तपात और संघर्ष के पूरा होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

म.मं. करौली शंकर जी महाराज ने कहा कि मिश्री मठ समूचे देश में रोग, शोक व नशा मुक्ति हेतु निरन्तर अभियान चला रहा है। जब हमारा देश इन व्याधियों से मुक्त होकर सशक्त बनेगा तभी वह विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होकर विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करेगा। उन्हांेने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व निश्चित रूप से देशवासियों का सौभाग्य हैं। राष्ट्र गौरव को बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मां गंगाजी और बाबा केदार के आशीर्वाद से शतायु हो।

श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के कारोबारी महंत गोविन्द दास जी महाराज ने कहा कि मिश्री मठ द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मानव सेवा दिवस के रूप में आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनीति में सेवा व शुचिता के प्रतीक है। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अपनी कर्मठ कार्यशैली व ईमानदारी से उन्हांेने प्रधानमंत्री पद का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में आज हमारा देश विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जहां पहले अनाज भी विदेशों से आता था आज भारत पूरी दुनिया को खाद्यान्न के साथ-साथ तकनीक व हथियारों का भी निर्यात कर रहा है।

प्रबंधक डॉ. उमेश सचान ने कहा कि पूज्य गुरूदेव के आवाह्न पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस संस्था द्वारा मानव सेवा दिवस के रूप में आयोजित किया गया है। मानव सेवा दिवस के अवसर पर मिश्री मठ में प्रधानमंत्री की दीर्घायु हेतु हवन, पौधारोपण, अन्न क्षेत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समूचे देशभर में 21 हजार पौधों का रोपण का संस्था के अनुयायियों द्वारा आज किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. उमेश सचान के संयोजन में मिष्ठान व अन्न क्षेत्र का वितरण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, अनिरूद्ध शर्मा, सतपाल सिंह, मौली स्वामी, परमेश्वर, आशुतोष स्वामी, गिरिश स्वामी, मनीष कुमार, संतोष सिंह समेत सैकड़ों अनुयायी उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button