हरिद्वारअखाड़ा परिषदउत्तराखंड

Haridwar news संकल्प और निष्ठावान मुख्यमंत्री हैं पुष्कर सिंह धामी – करौली शंकर महाराज

दीपक नाथ गोस्वामी 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा संगठन के साथ ही साधु संतों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और नया अखाड़े के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी संकल्प और निष्ठा के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

करौली शंकर महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला प्रदेश बना। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लागू किए गए यूसीसी का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। उनके अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लैंड जिहाद को रोकने के लिए सशक्त कानून के साथ ही धर्मांतरण विरोधी और नकल विरोधी कानून लागू किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। सरकार की ओर से साधु संतों को भी सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे देवभूमि उत्तराखंड की पहचान और धार्मिक स्वरूप को मजबूत करने की दिशा में काम हुआ है। कहा कि प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास पर समान रूप से ध्यान दिया है। चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के साथ ही धार्मिक आयोजनों को भी व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे उत्तराखंड की धार्मिक पहचान देश के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रही है। करौली शंकर महाराज ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button