उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar news भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है चन्द्रयान-3 की सफलता : प्रो. बत्रा

Haridwar news

Haridwar news
Haridwar news

महाविद्यालय में किया गया ‘जश्ने-चन्द्रयान-3’ कार्यक्रम आयोजित
काॅलेज परिवार व छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर तिरंगा लेकर किया ढोल पर नृत्य

Haridwar news  एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज में आज चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर ‘जश्ने-चन्द्रयान-3’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अतंरिक्ष में भारत की उपलब्धि अब अभूतपूर्व ऊंचाईयों को छू चुकी है, सारा देश उन वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहा है जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और प्रबल इच्छाशक्ति से इस मिशन की सफलता के साथ इतिहास रच दिया है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी मेहनत और ज्ञान के बल पर समस्त देशवासियों का मस्तक पूरे विश्व में ऊँचा कर दिया है। माँ भारती के ऐसे महान सपूतों को बार-बार वंदन और अभिनंदन करना प्रत्येक भारतीय के लिए अपेक्षित है।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद देशभर में खुशी की लहर है, देश और इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पर उतरा है।

Haridwar news इस अवसर पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं नैंसी, महक, अंजली, अपराजिता, मेहताब आलम, इर्शिका, कुणाल धवन द्वारा गीत व कविता प्रस्तुत की गयी। अंजली गोत्रा को राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित होने पर, साक्षी राणा को दून विश्वविद्यालय में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा अपराजिता को 75 कविताओं का काव्य संग्रह की रचना करने के लिए प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देश का तिरंगा लेकर ढोल पर नृत्य किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. मन मोहन गुप्ता, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. सुषमा नयाल, वरिष्ठ संदीप रावत, रविन्द्र सिंह, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. शिव कुमार चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. रश्मि डोभाल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. महिमा, आंकाक्षा, मोहन चन्द्र पाण्डेय काॅलेज के अनेक छात्र-छात्राओं अपनी बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button