उत्तराखंडहरिद्वार

कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के वोट बैंक का केवल सत्ता के लिए किया इस्तेमाल : राकेश गिरि

भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि का सन्त मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि का सन्त मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सन्त मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज ने कहा कि भाजपा एक अकेली पार्टी है जो सर्व समाज का सम्मान करती है भाजपा के कार्यकाल में देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग को लेकर बहुत उदारवाद है और भाजपा पिछड़े वर्ग के विकास को लेकर कल्याणकारी योजनाओं को बनाकर पिछड़े वर्ग को लाभ पहुंचाकर विकास कर रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में पिछड़े वर्ग की जातियां निवास करती है पिछड़ा समाज जिस राजनेतिक पार्टी के साथ खड़ा हो जाता है उसी की सरकार बनती हैं कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के वोट बैंक का केवल सत्ता के लिए इस्तेमाल किया जबकि भाजपा ने पिछड़े वर्ग का विकास करने का काम किया है भाजपा ही पिछड़े वर्ग की सच्ची हितैषी पार्टी है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पिछड़े वर्ग का विकास करने का काम किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, आदित्य गिरि,भाजपा नेता रवि कश्यप, बलकेश राजौरिया,पार्षद लोकेश पाल,मुनेश पाल, नाथीराम प्रजापति, अंबुराम प्रजापति, नीरू सैनी, अंकित प्रजापति, पवन भगवा, संदीप सिंघानिया प्रजापति, मांगेराम,दीपक नेगी,गुरुद्त्त त्यागी, योगाचार्य बबिता,दीपा महेश्वरी,मुनेश पाल, सहित।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button