उत्तराखंडहरिद्वार

राजनीति में सेवा, शुचिता के प्रतीक है नरेन्द्र मोदी : भक्त दुर्गादास

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर लाल माता मंदिर वैष्णो देवी गुफा के तत्वावधान में किया गया पौधारोपण व फल वितरण

हीराबेन मोदी की प्रतिमा का किया दुग्धाभिषेक

हरिद्वार, 17, सितम्बर। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री लाल माता मंदिर वैष्णो देवी गुफा के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं फल वितरण का कार्य संस्था प्रबंधक भक्त दुर्गादास के संयोजन में किया गया। साथ ही आश्रम में स्थापित मोदी जी की माताजी हीराबेन मोदी जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक भी किया गया।

पौधारोपण के पश्चात उपस्थित संत समाज, श्रद्धालुजनों को सम्बोधित करते हुए भक्त दुर्गादास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनीति में सेवा व शुचिता के प्रतीक है। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अपनी कर्मठ कार्यशैली व ईमानदारी से उन्हांेने प्रधानमंत्री पद का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में आज हमारा देश विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जहां पहले अनाज भी विदेशों से आता था आज भारत पूरी दुनिया को खाद्यान्न के साथ-साथ तकनीक व हथियारों का भी निर्यात कर रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। खेल का मैदान हो अथवा जंग का मैदान हिन्दुस्तान का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। हमारा देश विश्व महाशक्ति के रूप में पूरी दुनिया में स्थापित होने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां देश का सफल नेतृत्व कर रहे हैं वहीं विश्व जगत में भी उनके नेतृत्व को मान्यता मिल रही है। निश्चित रूप से उनके जन्मदिवस पर पौधारोपण का कार्य कर लाल माता मंदिर ने सराहनीय व प्रेरणादायी कार्य किया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी प्रेमानन्द, स्वामी दुर्गेशानन्द, स्वामी मनोहर दास, पं. हेमन्त, पं. हीरा, अश्वनी कुमार, संजय संतोषी, राघव ठाकुर, गोपी सैनी समेत अनेक संतजन, गणमान्यजन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button