उत्तराखंडहरिद्वार

धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

 

मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में हुए अनुष्ठान में मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति देकर प्रदेश की उन्नति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश हित और जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं और प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जन्मदिन पर हवन-यज्ञ के माध्यम से उनकी दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

भारत साधु समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष शिवम महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित वैदिक अनुष्ठान में विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में योगेश शास्त्री, लोकेश शास्त्री, आशुतोष शर्मा, विक्रम भुल्लर, शिवम महंत, दीपांशु शर्मा, युधिष्ठिर वालिया, संदीप प्रधान, अमित कुमार, आशीष चौधरी, रिंकू, शिवम, देवेश, योगेश, संजय, अजय, दीपक, अमन, नीतीश, ऋतिक, विशाल समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button