उत्तराखंडशिक्षाहरिद्वार

देश के मान और गौरव का प्रती‍क है तिरंगा: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में वितरित किये तिरंगा झंडा

हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में तिरंगा झंडा वितरण किया गया।शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को तिरंगा वितरित घरों पर लगाने की अपील की गई।
रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट संस्थान के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरा देश उत्साहित है।


तिरंगा देश के मान और गौरव का प्रती‍क है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश शक्तिशाली कैसे बने और विश्व के मानचित्र पर हम विश्वगुरू बनकर उभरे यह इस लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। कहा कि हमारे क्रांतिकारी महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर बलिदान दिया है, जिसे हम भूल नहीं सकते है।

कहा कि क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया है। देश फिर से शक्तिशाली बनकर उभरे इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर पर तिरंगा गाइडलाइंस के साथ फहराएं। डायरेक्टर वैभव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तिरंगे के रंगों का महत्व भावनात्मक रूप से समझाया। इस अवसर पर डॉ मयंक गुप्ता, आरए शर्मा, सूरज राजपूत, मनुज उनियाल, सचिन विश्नोई, कुसुम लता, प्रियंका, शिल्पा गिरी, मनोज बंसल, रोहित, हिमानी, कृति, विवेक, अश्वनी जगता, नवीन, हिमांशु, वर्तिका, प्रियांशु, अंकित, शिव कुमार एवं छात्रों में पारस, लविश, अंजनय, रूपा, दीपांशी, सात्विक, बलप्रीत, रमन, अमन, कुनाल, आशीष, आशुतोष, क्षितिज, आलोक, तनिषा, ईशिका, मनरूप, खुशी, कामिनी, काजल, अदिति, प्रियांशु, वैशाली, ग्रंथ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button