उत्तराखंडहरिद्वार

महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज के सानिध्य में मनाया गया हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज का जन्मोत्सव

हरिद्वार।जगदीश आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मोत्सव पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना आराधना कराकर भोले महाराज के दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने बताया कि हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत निर्धन निर्बल वर्ग के लोगों के लिए खाद्य सामग्री वस्त्र का वितरण किया गया और विद्यार्थियों के लिए वस्त्र प्रदान किए गए। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हंस फाउंडेशन ने लोगों की बढ़-चढ़कर सेवा की और उसके अलावा हंस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से लगातार निर्धन निर्बल वर्ग के लोगों के जीवन में रोशनी लाने का काम कर रहे हैं तो भगवान आशुतोष भोलेनाथ भी उनके जीवन को प्रकाशमान करेगे।


भोले महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर शिव महापुराण व भजन संध्या के विशेष आयोजन में स्वामी जगदीशानंद ,साध्वी बाल ब्रती सुनीता,रामानंद,रघुवानंद,पुकराज,केशव महाराज,आलोक, समन्वय वेद विद्यालय के सभी आचार्यों के साथ ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में हजारी लाल,अनीता सिंह,सुनीता सिंह,आलोक यादव,आचार्य प्रदीप,पंडित कृष्णा,सतीश जोशी,नवीन शर्मा,उदय नारायण पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button