उत्तराखंडहरिद्वार

दुर्गागढ़ में जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता में भरा जोश, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

पुष्कर सिंह धामी और स्वामी की मित्रता करेगी जनका विकास, धामी ही मुख्यमंत्री का चेहरा, कांग्रेस के पास परिवारवाद

हरिद्वार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के पक्ष में दुर्गागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को बलिदानियों के पूर्वज बताते हुए जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जनरल बिपिन रावत को गाली देकर देवभूमि के साथ सैना का अपमान किया। उन्होंने हरीश रावत पर परिवारवाद की राजनीति के आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार ग्रामीण सीट से लड़कर बुरी तरह से पराजित हुए और अब परिवारवाद दिखाते हुए उन्होंने अपनी बेटी को हरिद्वार ग्रामीण सीट पर उतारा है। कांग्रेस शुरू से ही परिवारवाद की राजनीति करती आई है।
बृहस्पतिवार को दुर्गागढ़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देवभूमि के साथ हरिद्वार का कंकर कंकर भी शंकर है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मनोरंजन के लिए दो शो पसंद किए जाते हैं। एक है टीवी पर द कपिल शर्मा शो और दूसरा मोबाइल पर कोमेडी विद राहुल गांधी। राहुल गांधी को देश में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी जी ने दो भारत बना दिया है। उन्हें याद करना चाहिए कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते चीन भी आंखें दिखा रहा था। अब किसी की हिम्मत नहीं कि भारत की तरफ आंख उठा कर देख ले।
उत्तराखंड में चारों धाम का विकास पुष्कर धामी सरकार कर रही है। कांग्रेस को चार धामों से क्या लेना-देना? उनके चार धाम तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं। राहुल गांधी आजकल हिंदुत्व पर बात कर रहे हैं। वह कहते हैं हिंदू और हिंदुत्व अलग है। सभी के कल्याण की कामना ही हिंदुत्व है, वसुधैव कुटुंबकम की भावना ही हिंदुत्व है, राष्ट्र का विकास हो, यही हिंदुत्व है। कांग्रेस के लिए तो वंशवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और अन्याय ही रीति-नीति है। हरीश रावत ने सरकार बचाने सरकारी खजाने की लूट के लिए खुली छूट दे दी थी। अब तो कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय की बात कर रही है। प्रेम एक पवित्र भावना है। यह माता, पिता, बच्चों, भाई, बहन सब में हो सकता है, लेकिन लव के नाम पर जिहाद को भाजपा नहीं चलने देगी। लव के नाम पर धर्मांतरण करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


शिवराज सिंह चौहान ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनेंगे और उनके परममित्र स्वामी यतीश्वरानंद का जीवन राष्ट्र और जनता के लिए समर्पित हैं, वे विजनकारी व्यक्तित्व और विकास पुरुष है, उन्हें भारी संख्या में मतदान करते हुए भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद को भारी मतों से विजयी बनाएं।
स्वामी यतीश्वरानंद ने जनसभा में उमड़े जनसैलाब का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर पिछली बार भी खरा उतरने काम किया और भविष्य में भी विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए जनता का विश्वास कायम रखेंगे।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी अमन त्यागी, पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता, शेषराज सैनी, इसम सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, पूर्व प्रधान मोहर सिंह, सोमवीर, सुरेश चौहान, मास्टर चंद्रपाल सिंह, प्रीतम सिंह, निर्मल सिंह, प्रधान राजपाल सिंह चौहान, रूपराम, प्यारेलाल चौहान, जितेंद्र सैनी, सीताराम चौहान आदि शामिल हुए।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button