राशिफल

कैसा होगा आपका आज का दिन,जानिए राशिफल 28 दिसंबर 2020

28 दिसम्बर 2020

🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🕉️
मेष राशि: आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कार्य में सफलता मिलेगी। अचानक से या गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके। प्रियतम के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और माता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। कार्य के क्षेत्र में आपके लिए दिन अच्छा है। मुनाफा होगा। 

मिथुन राशि: किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।  प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।
कर्क राशि: अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आमदनी भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है लेकिन उनके स्वभाव में उग्रता देखने को मिलेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी कार्य क्षेत्र में आप अभी पूरी तरह से रमे नही हैं इसलिए आपको सोच समझकर काम करना होगा।
कन्या राशि: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भावुकता से बचना लाभकारी है।

तुला राशि: पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।  प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी।
वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन अर्थ के मामले में काफी बेहतर रहेगा क्योंकि आप को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग बन सकते हैं ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी सूचना मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके फेवर में रहेंगी और छोटे भाई बहनों से सुख मिलेगा दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा।

धनु राशि: दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
मकर राशि: धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता, अशांति का माहौल परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे आपको अच्छी आमदनी भी होगी व्यापार के सिलसिले में की गई आते हैं सफलता दायक रहेगी और आपको आमदनी बढ़ेगी प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या रह सकती है लेकिन अन्य क्षेत्रों में आज का दिन बेहतर रहेगा।
मीन राशि: दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏
📞9837081951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button