उत्तराखंडहरिद्वार

बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

— प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग को मिलेगा फायदा

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बिजली के सरचार्ज माफ किए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिजली पर सरचार्ज माफ किए जाने से हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेश वासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बिजली बिलों पर लगाए गए सरचार्ज को माफ किए जाने की घोषणा की है। घोषणा के उपरांत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि बिजली के बिल पर सरचार्ज लगाए जाने से किसानों के साथ आमजन हो या व्यापारी वर्ग, बकाया बिल की अधिक धनराशि हो जाने से उसे जमा करने में असमर्थ हो रहा थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए बड़ी अह्म घोषणा की है। इससे किसानों के साथ हर वर्ग अपना बकाया बिजली का बिल जमा कर सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर जनता हित और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर हर वर्ग का हित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनके नेतृत्व में खुश है और तीसरी बार सरकार बनाकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button