उत्तराखंड

कैसा होगा आपका आज का दिन,जानिए राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
14 सितम्बर 2022

Astrologer Aatray ji Hardwar contact 📞9837081951
💐🍀💐🍀💐🍀💐🍀💐
मेष राशि :- नए संपर्कों का लाभ मिलेगा | अटका धन मिलने के आसार हैं | पुराना विवाद हल होगा | लापरवाही के चलते अधिकारी नाराज हो सकते हैं |

वृषभ राशि :- विरोधी आपका सामना करने में नाकाम रहेंगे | बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें | कार्यस्थल पर आरोप लगने से बचें | दांपत्य सुख मिलेगा |

मिथुन राशि :- पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे | कठोर फैसलों के कारण आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा | धैर्य रखें |

कर्क राशि :- मनचाहा काम नहीं मिलने से निराशा होगी | सकारात्मक व जुझारू रवैये से आप हालात बदलने में सफल रहेंगे | विवाद तनाव का कारण रहेगा |

सिंह राशि :- प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे | निजी खुशी के लिए दूसरों को चोट पहुंचा बैठेंगे | आय के साधन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |

कन्या राशि :- कार्यस्थल पर सहयोगी आपके निर्णय के विरुद्ध जा सकते हैं | जिद में लिए फैसले परेशान कर सकते हैं | प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी |

तुला राशि :- प्रतिदिन की समस्याएं परेशान करेंगी | कार्यस्थल पर आपके काम की आलोचना होगी, जिससे खिन्नता बढ़ेगी | सोच-समझकर निवेश करें |

वृश्चिक राशि :- परिवार की अपेक्षाएं बढ़ेंगी | अधिक खर्च की आदत मुश्किल में डाल सकती है | यात्रा की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा |

धनु राशि :- सफलता के अवसर मिलने के साथ आपकी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं | कार्यस्थल पर सामंजस्य बैठाने की कोशिश नाकाम रहेगी | शांत रहें |

मकर राशि :- बढ़ता खर्च व महत्वपूर्ण कार्यों में देरी से तनाव बढ़ेगा | वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें | यात्रा टालने से नुकसान हो सकता है |

कुंभ राशि :- काम के बढ़ते बोझ के कारण परेशान रहेंगे | आपको स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी | भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी |

मीन राशि :- मित्रों एवं परिचितों का दायरा सीमित रहेगा | नौकरी में बदलाव का फैसला कर सकते हैं | आप सहज ही लोगों से घुलने-मिलने से बचेंगे |
💐🍀💐🍀💐🍀💐🍀💐
📞9837081951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button