corona 19राजनीतीहरिद्वार

यूथ कांग्रेसियों ने 500 लावारिस अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया:देखे वीडियो

हरिद्वार।कोरोना महामारी से दिल्ली में हुई मृत्यु के बाद कई लोगो की अस्थियां शमशान घाट से परिजन नही ले जा सके। उन लावारिस अस्थियों को युवा कांग्रेस ने अलग अलग शमशान घाट से एकत्र किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी के निर्देश पर लगभग 500 अस्थियों को जिलाध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व में हरकी पैड़ी अस्थि प्रवाह घाट पर पूरे विधि विधान से प्रवाहित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार समस्त कार्य किए जा रहे हैं। देश के अन्य प्रदेशों से भी लावारिस अस्थियां एकत्र की जाएंगी। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद गंगा में अस्थियां विसर्जित करने से मृत आत्मा कूक्ष की प्राप्ति होती है। दिल्ली युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव, दिव्यांश गिरिधर ने कहा युवा कांग्रेस दिल्ली के समस्त शमशान घाटों पर अभियान चलाकर लावारिस अस्थियां एकत्र कर रही। जो लोग अपने परिजनों की अस्थियां हरिद्वार नही पा सकते उनकी भी मदद की जा रही है। पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर और राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी के गलत नीतियों के कारण कोरोना से लाखो लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोगों की अस्थियां आज भी लावारिस हालत में शमशान घाट पर पड़ी है। युवा कांग्रेस द्वारा अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने का बेड़ा उठाता है बहुत सराहनीय कदम है। विकास चंद्रा, कैश खुराना ने कहा कि युवा कांग्रेस पिछले साल और इस बार भी कोरोना काल में लोगो की मदद करने में पीछे नहीं हटा और भविष्य में भी मदद की।जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा और सोनू हसन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस हर मुश्किल घड़ी में बढ़चढकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विनीत प्रसाद बंटू, गौतम नौटियाल,तुषार कपिल , रजत जैन, आकाश भाटी, शुभम जोशी, विनीश डबराल, मनीष, जगदीप असवाल, अनुराग वर्मा, महरूफ सलमानी, सुमित,संजीव नेताम ,करूँन पाशवान,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button