
राजीव गुप्ता
हरिद्वार। वर्चुअल जनसभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंगा आरती में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने गंगा पूजन कर दुग्धाभिषेक किया।
हरकी पैड़ी पर पहुंचकर राहुल गांधी ने पहले गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती में उपस्थित हुए। गंगा पूजन
पंडित अमित शास्त्री ने कराया।
आरती के बाद राहुल गांधी ने गंगा रक्षा का संकल्प लिया। आरती के बाद श्रीगंगा सभा कार्यालय में पहुंचकर राहुल गांधी ने अतिथि पुस्तिका में अपनी उपस्थित दर्ज की। श्रीगंगा सभा ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाने के साथ ही गंगाजलि और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान श्रीगंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उपाध्यक्ष जितेंद्र विद्याकुल, घाट व्यवस्था अवधेश कौशिक, सिद्धार्थ चक्रपाणि आदि शामिल रहे।








