उत्तराखंडहरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भगत सिंह चौक का किया निरीक्षण

 

*भगत सिंह चौक पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश*

*नगर निगम को झाड़ी कटान एवं नाले की सफाई कराने के निर्देश*

*ज्वालापुर की ओर नाले पर स्लैब डालने के निर्देश दिए*

*हरिद्वार, 24 सितंबर 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को भगत सिंह चौक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौक एवं आसपास किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को भगत सिंह चौक क्षेत्र में उगी झाड़ियों की कटाई तथा नालों की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना आवश्यक है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था की दूरस्त करने के लिए भगत सिंग चौक से ज्वालापुर की ओर स्थित नाले का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नाले पर स्लैब डालने के निर्देश दिए ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, जिससे कि चौक पर जाम की स्थिति न होने पाए साथ ही चौराहे पर अनावश्यक रूप से लगे होर्डिंग एवं फ्लेक्सी बैनर को हटाने के भी निर्देश दिए तथा स्थानीय निवासियों को मांग के अनुरूप वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button