उत्तराखंडहरिद्वार

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दोनों को माता मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को आत्मसात कर समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं तो राष्ट्र और अधिक सशक्त बनेगा। उन्होंने युवाओं से सेवा, संस्कार और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज का मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सान्निध्य से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है। वहीं भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने कहा कि युवाओं को संतों के मार्गदर्शन में समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सेवा और संस्कार की भावना के साथ जनहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजयुमो हरिद्वार के जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा, जिला महामंत्री नवजोत वालिया, जिला मंत्री अर्श नैय्यर, आदर्श कश्यप, देवांश कश्यप, विक्की चौहान, वासु चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button