उत्तराखंडहरिद्वार

धूमधाम से निकाली गई श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा 

 

भूपतवाला में श्री साईं बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट का 33वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र स्थित श्री साईं बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट परशुराम आश्रम का 33वां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। आयोजकों की ओर से निकाली गई साईं पालकी शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। यह शोभा यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर हरकी पैड़ी होते हुए शिरडी साईं बाबा मंदिर भूपतवाला पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने भजन-कीर्तन और साईं बाबा के जयकारे लगाए। रामलीला मैदान से चलकर शोभायात्रा अपर रोड बाजार पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने साईं बाबा को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कराया। उसके पश्चात भीमगोड़ा बैरियर और खड़खड़ी से भूपतवाला होकर साईं मंदिर पहुंची। नासिक के ढोल नगाड़े और बैंड बाजों के साथ निकाली गई। जगह जगह लोगों ने पुष्ववर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार किया।

आश्रम के मुख्य सेवादार सुनील नागपाल ने कहा कि हर वर्ष स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में भजन संध्या, शोभायात्रा, गंगा स्नान के साथ ही भगवान सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा अपने परिवार और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आश्रम के द्वारा किए जा रहे समाज हित के कार्यों को सराहा और कहा कि साईं बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी प्रिया दत्ता सहित चंद्रभान शर्मा, सुनील कत्याल, विजय शर्मा, पार्षद सुनीता शर्मा, ऊषा मेहता, मधुर दत्ता, सुमन मल्होत्रा, संदीप वर्मा, मीनू वाधवा, के एल सेतिया, कीमती लाल कक्कड़, भारत मेहता, ललित खुल्लर, मोहित दत्ता, नरेश शर्मा, अक्षय मेहता और राकेश दत्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button