उत्तराखंडहरिद्वार

haridwar news उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण और संवर्धन कर रहा हरेला पर्व :मदन कौशिक

 

 

haridwar news हरेला पर्व के अवसर पर चल रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जनपद हरिद्वार द्वारा बीएचएल स्थित सेक्टर 4 शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार नगर विधायक श्री मदन कौशिक ने जनपद वासियों को को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी और सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्धभाव का पर्व एवं ऋतु परिर्वतन का भी सूचक है। यह दिवस प्रकृति व मानव के सह अस्तित्व को स्मरण करने व प्रकृति संरक्षण के हमारे प्रण को पुनः दोहराने का दिन है। उत्तराखण्ड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। हरेला एक ऐसा ही पर्व है, जो हमारी प्रकृति से निकटता को और अधिक प्रगाढ़ बनाता है। कौशिक ने कहा कि सभी को प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम प्राकृतिक धरोहर एवं विरासत को संरक्षित कर भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देंगे। इस बार राज्य में हरेला पर्व की थीम जल संरक्षण एंव जल धाराओं का पुनर्जीवन निर्धारित की गई है। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में सभी को योगदान देने के लिए अपील की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सर्कुलर इकोनॉमी पर काफी जोर दिया है। क्योंकि जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सर्कुलर इकोनॉमी की बड़ी भूमिका है, जब ट्रीटेड जल को पुनः उपयोग किया जाता है, ताजा जल को संरक्षण किया जाता है तो उससे पूरे इकोसिस्टम को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की गैर हिम नदियों का ग्रीष्म कालीन प्रवाह बहुत कम रह गया है, जिसका प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन है अतः हमें इस ओर बहुत सजगता से ध्यान देना होगा

 

 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले 9 साल से जो भी प्रमुख विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं, उन सभी में किसी न किसी रूप से पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जल संरक्षण का आग्रह भी है। चाहे स्वच्छ भारत मिशन हो या वेस्ट टू हेल्थ से जुड़े कार्यक्रम हो, अमृत मिशन के तहत शहरों में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण हो, या सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान हो या फिर नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा स्वच्छता का अभियान हो, पर्यावरण रक्षा और जल संरक्षण के क्षेत्र में हमारे देश के प्रयास बहुआयामी रहे हैं। जल संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में अमृत सरोवर की शुरुआत की गई है। अमृत सरोवर योजना के तहत जिला स्तर, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर हो चुके तालाबों का जीर्णोद्धार कर इन्हें पुनर्जीवित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा इसे एक अभियान के रूप में ले रहा है

 

haridwar news भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में इस वर्ष प्रदेश में 08 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। और हरिद्वार में भी इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक वृक्षारोपण किया जा रहा है वुक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जायेगा। जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में भी विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि पर्यावरण के संरक्षण में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने अपील की कि पौधे लगाकर सेल्फी विद प्लांट पोस्ट करें, जिससे हम अपनी भावी पीढ़ी को बता सकें कि हमने पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या योगदान दिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि कहीं भी किन्हीं कारणों से वन विभाग की अनुमति से अगर एक पेड़ भी काटा जाता है तो उस एक वृक्ष के स्थान पर हमें दो वृक्ष लगाने चाहिए तभी हमारी प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हो सकेगा और वृक्षों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन भी मिल सकेगी

 

आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा गोमती मिश्रा रीना तोमर मन्नू रावत सोनिया अरोड़ा हीरा सिंह बिष्ट तरुण शुक्ला शिव शंकर पांडेमहिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा जी, महामंत्री प्रीति गुप्ता जी, शीतल पुंडीर जी, उपाध्यक्ष मनु रावत, उपाध्यक्ष पारुल चौहान, उपाध्यक्ष आभा शर्मा जी, जिला मंत्री सोनिया अरोड़ा जी, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत झा जी , सह सोशल मीडिया प्रभारी अंजू बधवार ,मंडल अध्यक्ष रीना तोमर जी, मंडल अध्यक्ष मृदुला सिंगल, मंडल अध्यक्ष पूनम माखन, जिला सदस्य सुधा राठोर जी, गोमती मिश्रा जी , कामायनी सिंह जी, संगीता बंसल जी, चारु शुक्ला, रेनू तोमर आदि उपस्थित रहे

haridwar news
haridwar news

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button