उत्तराखंडहरिद्वार

सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड प्रवास पर, हरिद्वार में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक एवं संवाद

 

*हरिद्वार।* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जी का 20 से 22 नवंबर 2026 तक उत्तराखंड प्रांत में प्रवास सुनिश्चित हुआ है। यह जानकारी संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने दी।

इस प्रवास में सरसंघचालक जी की क्षेत्र एवं प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रुड़की-हरिद्वार में 20 से 22 नवंबर 2026 तक बैठकें एवं संवाद होंगे। इन बैठकों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पूर्व में संचालित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

प्रवास के दौरान समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से संघ द्वारा संचालित पंच परिवर्तन के विषयों – सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य सहित देश भर में नशामुक्ति जैसे सामाजिक बुराई का अंत करने के जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा होगी। इन विषयों को लेकर संघ के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर किस प्रकार प्रभावी भूमिका निभाएं और इन प्रयासों को व्यापक सामाजिक सहभागिता के साथ आगे बढ़ाएं, इस पर संवाद होगा।

इस प्रवास का एक विशेष प्रसंग हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में सरसंघचालक जी की सहभागिता भी है। यह प्रसन्नता का विषय है कि इसी अवसर पर डॉ. भागवत गायत्री परिवार शांतिकुंज के शताब्दी आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। गायत्री परिवार ने अध्यात्म, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक जागरण, नशामुक्ति एवं समाज सुधार सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। समाज जीवन में उसकी व्यापक प्रतिष्ठा और रचनात्मक भूमिका को देखते हुए इस आयोजन में सरसंघचालक जी की सहभागिता विशेष महत्व रखती है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button