उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar news श्री राम मंदिर निर्माण में चंपत राय का योगदान प्रशंसनीय: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

Haridwar news
Haridwar news

जनवरी में श्रीराम मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा: चंपत राय

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले चंपत राय

 

Haridwar news जनवरी 2024 में अयोध्य्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि गर्भ गृह में भगवान की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सन्तों को आमंत्रण पर चर्चा के लिए विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय के हरिद्वार प्रवास के दौरान वह श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा पहुचें। यहां पहुँचकर कर उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज सहित अन्य वरिष्ठ संतजनों से भेंटवार्ता की। अखाड़े में पहुंचने पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने मां मनसा देवी के आशीर्वाद स्वरुप चुनरी उड़कर चंपत राय जी का स्वागत,सम्मान व आशीर्वाद दिया।

Haridwar news
Haridwar news

Haridwar news इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने संतों से जनवरी 2024 में मकर संक्रांति 14 जनवरी से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक अपना समय फ्री रखने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भूतल पर लगभग 80 प्रतिशत लेंटर का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय तल पर कार्य प्रारंभ है। इसी के साथ भगवान श्री राम जन्म स्थान गर्भ ग्रह बनकर तैयार हो चुका है। 14 से 26 जनवरी के समय अनुकूल है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देशभर से सभी धर्म संप्रदाय के संत गण उपस्थित रहे, ऐसा आग्रह सभी से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज से आग्रह किया है कि वह अपना समय 14 से 26 जनवरी के बीच फ्री रखें तथा अयोध्या में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बने।

 

Haridwar news अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपतराय की देखरेख में भगवान राम मंदिर का पूरा कार्य हो रहा है। मैं मानता हूं कि आपको देखने से भगवान श्रीराम के दर्शन हो जाते हैं। संत महात्मा और सनातनियों को आयोध्या में जाना चाहिए। उनके कराए गए कार्य को देखना चाहिए। उनकी ओर से किए गए कार्य सराहनीय है। जिनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने मंदिर के निर्माण के लिए इन्हें नियुक्ति किया है। पूरा संत समाज, सनातन समाज उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि सन्तों की कामना है कि 2024 में नरेंद्र मोदी पुन: प्रधानमंत्री पद पर प्रतिष्ठ हो जाएं। भारत विकास ही राह पर आगे बढ़े। इसके लिए संत समाज की शुभकामनाएं और आशीर्वाद साथ है।

 

इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, विहिप केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, बजरंग दल प्रान्त संयोजक अनुज वालिया अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button