
रामानंद इंस्टीट्यूट में पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
हरिद्वार। रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने पौधारोपण किया।
इस दौरान एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी से आगे आकर कार्य करने होगा।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उसको पहुंचने वाले नुकसान की वजह से हर साल तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है। तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा ख़तरा बनता जस रहा है। पर्यावरण की वजह से इंसानों को भी सांस और हृदय से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी मुश्किल होती जा रही है। इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना ज़रूरी है। क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने कहा कि शहर-गांव को हरा-भरा करके, पेड़ लगाकर, जगह-जगह बगीचे बनाकर और गंगा, नदियों की सफाई करके पारिस्थितिक तंत्र की बहाली की जा सकती है। रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर वैभव शर्मा ने कहा कि प्रकृति को बचाना हर इंसान का कर्तव्य है और प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, इसलिए हम सभी को साथ आगे आकर समय रहते एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसलिए इस पर्यावरण दिवस पर सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़, पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर मनुज उनियाल, आरए शर्मा, मयंक गुप्ता, सूरज राजपूत, सचिन विश्नोई, नवीन धीमान, अंकित कर्णवाल आदि उपस्थित थे।



