

देहरादून के एएनएन मैरी स्कूल के छात्र शौर्य प्रताप शर्मा ने आईसीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों और सहपाठियों ने शौर्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शौर्य प्रताप शर्मा शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया।
शौर्य के पिता आलोक शर्मा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के पीए हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शौर्य की मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है। परिवार में जश्न का माहौल है और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी शौर्य की इस उपलब्धि को सराहते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शौर्य आगे चलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं और देश का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं।


