उत्तराखंडहरिद्वार

बोर्ड बैठक: महिला पार्षदों की आवाज दबाने का आरोप, बाहर आकाओं से बात कर अंदर प्रस्ताव रखते रहे पार्षद


हरिद्वार। नगर निगम की बोर्ड बैठक इस बार हल्की नोकझोंक के साथ संपन्न हो गई। बोर्ड बैठक में इस बार महिला पार्षदों की आवाज को दबाने का कार्य किया गया। आरोप है कि भाजपा के कुछ पार्षद ही अपनी भाजपा की महिला पार्षदों को बोलने से रोकते रहे।
नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच लाइब्रेरी के प्रस्ताव को लेकर नोकझोंक हुई वहीं फूल फरोशी के ठेके को लेकर भाजपा की महिला पार्षद श्रुति खेवड़िया ने सवाल उठाए तो अन्य भाजपा के पार्षदों ने उन्हें बोलने नहीं दिया।

भाजपा महिला पार्षद श्रुति खेवड़िया, मोनिका सैनी, पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, रेनू अरोड़ा ने कहा कि नारी शक्ति को ही बोर्ड बैठक में बोलने से रोका जा रहा है। कुछ पार्षदों ने उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया है। जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं बोर्ड बैठक के दौरान यह नजारा भी दिखाई दिया कि कुछ पार्षद बाहर आकर फोन पर अपने आकाओं से बात कर अंदर जाकर बैठक में प्रस्ताव रख रहे थे। इसको लेकर पार्षद चर्चा भी करते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button