उत्तराखंडहरिद्वार

कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने की पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग

 

महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-पूनम वाल्मीकि

हरिद्वार, 30 जुलाई। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने के दौरान कर्मयोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मीकि ने कहा कि कनखल निवासी महिला निधि गर्ग ने ब्रह्म विहार फेज-2 लाटो वाली कनखल निवासी पति शुभम बिन्दल पर उसे और उसके परिवार को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए समिति से मदद की गुहार लगायी है। निशि गर्ग ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने पुलिस को शिकायत भी दी। लेकिन उसकी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया। पूनम वाल्मीकि ने कहा कि एक पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज नहीं किया जाना, गंभीर बात है। आधुनिक युग और सभ्य समाज में पढ़ी लिखी महिलाओं का भी शोषण होना चिंता का विषय है। महिलाओं का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मयोगी कल्याण समिति हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष आर्थिक और राजनैतिक रूप से सशक्त है और अपने खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर पीड़ित निशी गर्ग को न्याय दिलाने की मांग करते हुए पुलिस महानिदेशक को कार्यवाही करने के निर्देश देने का निवेदन किया गया है। यदि इस संबंध में शासन स्तर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गयी तो संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण वाल्मीकि, विनोद, राम अवतार, विकास बेनीवाल, मनोज, सतीश वाल्मीकि, राजेश, आनंद कांगड़ा, मूलचंद, ओमबीरी, ममता रानी, सरोज, रेखा, पूजा, सन्नी आदि शामिल रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button