उत्तराखंडहरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान को पहुंचे लाखों श्रद्धालु

धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।

हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, कुशावर्त घाट, विष्णु घाट, रामघाट सहित सभी प्रमुख गंगा घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। घाटों पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का क्रम भी चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन कर स्वयं को धन्य बताया।

भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। हरकी पैड़ी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। पुलिसकर्मी घाटों और प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद रहे, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस व्यवस्था की सराहना की।

सोमवती अमावस्या के अवसर पर शहर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। अपर रोड, मोती बाजार, बड़ा बाजार और रेलवे रोड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने धार्मिक सामग्री, प्रसाद, वस्त्र और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए और कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button