उत्तराखंडहरिद्वार

अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन

हरिद्वार,शुक्रवार को अलकनंदा घाट पर अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन। अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में किसानों और मजदूरों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह बिर्क के नेतृत्व में आयोजित बैठक में किसानों की बैठने की समुचित व्यवस्था, मजदूरों की समस्याओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में किसानों को बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

बैठक में मांग की गई कि किसानों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जाए। यूनियन ने सरकार से किसानों की फसलों के उचित मूल्य दिलाने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की।

अन्नदाता किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर यूनियन के कई पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह विर्क, राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदासोई पंजाब प्रदेश अग्रेज सिंह सिंधु,हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दैय्या,महिला बिंग की प्रदेश अध्यक्ष सुमन भाटो,पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह यादव,राष्ट्रीय सचिव बिल्लू राम,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरजीत सिंह,राष्ट्रीय सचिव उदय राज,कृष्ण प्रधान वीरवान,राष्ट्रीय संगठन मंत्री लालू यादव,अंग्रेज सिंह संधू,वीरेंद्र वीर सिंह,जसविंदर सिंह,जबरजीत सिंह,करनाल वीर सिंह,पवित्र सिंह,हरदेव सिंह,जगतार सिंह,रामबचन,जसवंत सिंह,महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button