उत्तराखंडहरिद्वार

एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हरिद्वार। कनखल स्थित सतीकुंड के समीप एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गतवर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को सम्मान किया और सम्मान स्वरूप प्रत्येक विद्यार्थी को 5- 5 हजार रुपये की राशि चेक द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

इस समारोह में जिन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें अभिनव बहुखंडी, दक्ष गुप्ता, गरिमा झा, नव्या और शुभ अग्रवाल इन पांचों विद्यार्थियों ने गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये और अन्य गतिविधियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद आदि में अच्छा प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देना भी है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार ने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है कि विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं।

प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।

इस अवसर ऋतु सिंह, विनीत कुमार अग्रवाल, राखी राणा, शिवानी जोशी, राहुल कश्यप, अरुण कुमार, चरणजीत कौर, सीमा रानी, रूचि गुप्ता, आकांक्षा शर्मा, निखिल चौहान, गौरव शर्मा आदि रहे ।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button