2027 कुंभ की तैयारियों के लिए सीएम धामी कल संतों के साथ करेंगे महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में 2027 का कुंभ ऐतिहासिक और दिव्य होगा:श्रीमहंत रविंद्र पुरी
विजय सुब्रह्मण्यम
हरिद्वार, 27 नवंबर 2025: आगामी 2027 कुंभ मेले की भव्य और दिव्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल ओम पुल घाट पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और 13 अखाड़ों के संतों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक कुंभ की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आयोजित की जा रही है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में 2027 का कुंभ ऐतिहासिक और दिव्य होगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कल अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और संतों के साथ कुंभ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करने आ रहे हैं।श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी कुंभ के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। स्नान घाटों का निर्माण, अखाड़ों के लिए स्थान व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और तीर्थयात्रियों की सुविधा पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अखाड़ों के लिए विशेष स्नान स्थल और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की जा रही है।कुंभ मेले के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ डिजिटल निगरानी व्यवस्था पर भी कार्य तेजी से हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का धार्मिक आस्थाओं के प्रति समर्पण और कुंभ के प्रति विशेष रुचि ही इस महाकुंभ को विश्व पटल पर चमकाने का माध्यम बनेगी। संत समाज मुख्यमंत्री के इस संकल्प की सराहना करता है।यह बैठक कुंभ की सफलता के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।



