
हरिद्वार।
दिल्ली के साथ ही हरिद्वार जिले में शुक्रवार की रात आए भूकंप के झटके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी भूकंप के आने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। शुक्रवार रात हरिद्वार जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटके हल्के होने की वजह से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। लेकिन झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए। कई लोगों को झटके महसूस होते ही वह घर से बाहर निकल आये। भूकंप के झटके लगने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।



