

हरिद्वार। प्राचीन हनुमान घाट हनुमान मंदिर के महंत रवि पुरी महाराज ने नवरात्रि के पावन पर्व पर नवमी तिथि पर मां मनसा देवी को भोग प्रसाद लगाकर कन्याओं का पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर महंत रवि पुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से जीवन का कल्याण होता है और जीवन में सुख शांति समृद्धि की कामना स्थापित होती है।उन्होंने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा मां शक्ति का वास होता है हमें नवमी के दिन कन्याओं को भोजन प्रसाद फल मिष्ठान वस्त्र आभूषण दक्षिणा तिलक कर चुनरी उड़ा कर पूजा अर्चना करनी चाहिए तभी मां दुर्गा आदि शक्ति आदि भवानी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी संताप समाप्त हो जाते हैं उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर मां मनसा देवी के दर्शन करने मात्र से जीवन मे सुख शांति समृद्धि प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि हमे अपने माता पिता गुरु की सच्ची भक्ति से सेवा करनी चाहिए और अपनी आने वाली युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए सनातन संस्कृति और परंपराओं के बारे में बताना चाहिए तभी सनातन धर्म और संस्कृति का संरक्षण संवर्धन हो पाएगा।