हरिद्वार। नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से कई परिवारों के लोग बीमार हो गए। फ़ूड प्वाइजनिंग होने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्यामपुर थाना क्षेत्र के गांव कांगड़ी समेत कई अन्य क्षेत्रों में कुट्टू का आटा खाने से कई परिवारों के लोग बीमार हो गया। अचानक से सभी की हालत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कुछ को जिला अस्पताल तो कुछ को श्याम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि शाम तक मरीजों की संख्या और बढ़ेगी।